घर में चोरी होने से पीड़िता दुखी,
रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ : थाना गांधी पार्क क्षेत्र के अली नगर पर स्थित बंद मकान का ताला चटका कर  हजारो रूपये के अज्ञात चोर आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमकुम निवासी न्यू शक्ति नगर, पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह मंगलवार की शाम को अपनी छोटी बहनों को लेकर बड़ी बहन के घर गई थी। तथा देर रात लगभग डेढ़ बजे बुआ ने फोन पर घटना की सूचना देते हुए बताया कि घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी हो गई है। 

परन्तु घर में रखी अलमारी तोड़ कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पीड़िता के दिए प्रार्थना पत्र पर इलाका पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share To:

Post A Comment: