फोटो बदल दिया गया है।

रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद 7 मई 2026 : विजयगढ़ क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान आते ही प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें पीड़िता की शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

क्षेत्राधिकारी बरला द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई जांच आख्या के अनुसार, पीड़िता प्रियांशी पुत्री लोकेश सिंह निवासी बरौठ, थाना विजयगढ़ की तहरीर पर 28 अप्रैल 2026 को थाना विजयगढ़ में आरोपी सचिन पुत्र विनोद यादव निवासी नगला बरी के खिलाफ मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

क्षेत्राधिकारी बरला ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विजयगढ़ को मामले पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि विवेचक को साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र विधिक कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। त्वरित पुलिस कार्रवाई से पीड़िता परिवार को न्याय की उम्मीद जगी

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: