अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार 

रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ 27 मई 2026 : जिले में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर विकासखंडवार सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता बैठकों का आयोजन आरंभ हो गया है। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठन, विद्यालय वाहनों की सुरक्षा जांच एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि आयोजित बैठकों में विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, ग्राम प्रधानों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अकराबाद में 29 मई, लोधा में 1 जून, खैर में 3 जून, टप्पल में 5 जून, इगलास में 8 जून, गोण्डा में 10 जून, अतरौली में 12 जून, बिजौली में 15 जून, गंगीरी में 17 जून, चण्डौस में 19 जून, जवां में 22 जून और नगर क्षेत्र में 24 जून को बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

सभी बैठकें संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि पर आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Share To:

Post A Comment: