अलीगढ़ जनपद। सोशल मीडिया पर AI तकनीक का दुरुपयोग कर साधु-संतों का अपमान किए जाने के मामले को लेकर करणी सेना में भारी आक्रोश देखने को मिला। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी नीरज सिंह खंगार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल को ज्ञापन देते हुए में बताया गया कि आरोपी द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की भ्रामक एवं आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। करणी सेना ने इसे समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कृत्य बताया।
संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया से हटाने की भी मांग उठाई गई।
साथ में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुं. गौरव राज सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुमित तोमर, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सैनी, जिला उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुंदर, युवा जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, मनीष वर्मा, नवीन कुमार, युवा महामंत्री मोहित वार्ष्णेय, युवा जिला मंत्री कृष्ण सारस्वत सहित अन्य सैकड़ों करणी सैनिक उपस्थित रहे।


Post A Comment: