अलीगढ़ जनपद: थाना कोतवाली कस्बा गभाना तहसील निबंधन कार्य को निजी हाथों में सौंपकर फ्रंट ऑफिस खोलने के शासन के निर्णय के खिलाफ गभाना तहसील के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि फ्रंट ऑफिस खोलने का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार 15 तारीख तक तहसील में तालाबंदी का ऐलान कर दिया है। इस अवधि में राजस्व न्यायालय और सब रजिस्ट्री कार्यालय में कोई भी काम नहीं होगा।
बार पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो 15 तारीख के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि फ्रंट लाइन खुलने से जिले के हजारों अधिवक्ता, कातिब और स्टांप वेंडर बेरोजगार हो जाएंगे।
हड़ताल के कारण पांचवें दिन भी बैनामा, वसीयत, दानपत्र सहित सभी निबंधन कार्य ठप रहे। आम जनता को जमीन-जायदाद से जुड़े कामों के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।बिल्कुल, इमेज में लिखे नाम साफ-साफ इस तरह हैं:
धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष - जयप्रकाश सिंह, युवा बार अध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह संजय चौहान, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. देशवीर सिंह, अशोक पाल सिंह, अरुण कुमार हरेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, अजय भार्गव, सुभाष सारस्वत, हरेन्द्र सिंह, विनोश, वेदवीर सिंह, सुरेश सारस्वत,
प्रेमपाल सिंह, बंटी कुमार, मनोज कुमार, बिन्ना ठाकुर, राजपाल सिंह, योगेश कुमार, शर्मा, दुष्यंत चौहान,
व अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।





Post A Comment: