रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद 4 जून 2026 (सू0वि0): जिलाधिकारी अविनाश कुमार
की अध्यक्षता में 8 जून को अपरान्ह एक बजे से कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान विंग कमाण्डर जितेन्द्र कुमार चौहान (अ०प्रा०) एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए जिले के समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को
सूचित किया है कि यदि उनकी कोई समस्याएं हैं तो अपनी समस्याओं से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र के साथ बैठक में समय से उपस्थित होकर अपनी समस्या को जिलाधिकारी महोदय से साझा करें ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।



Post A Comment: