अलीगढ़ जनपद 3 जून 2026 : भीषण गर्मी के बीच दुबे का पड़ाव क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। क्षेत्र में स्थापित नलकूप को शीघ्र क्रियाशील कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वर्तमान में टैंकरों के माध्यम से मांग के अनुरूप नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान महाप्रबंधक जलकल नगर निगम पी.के. सिंह ने बताया कि दुबे का पड़ाव क्षेत्र में नलकूप का अधिष्ठापन परियोजना प्रबंधक सी एंड डीएस, गाजियाबाद द्वारा कराया गया है। संबंधित संस्था को नलकूप को शीघ्र क्रियाशील कर जलापूर्ति व्यवस्था प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था द्वारा आवश्यक कार्यवाही तेजी से की जा रही है और जल्द ही क्षेत्रवासियों को नलकूप से नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने लगेगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना है। इसी क्रम में नलकूप को पूर्ण रूप से संचालित कराने की कार्रवाई की जा रही है। जब तक व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रारंभ नहीं हो जाती, तब तक क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया है कि पेयजल आपूर्ति को सुचारु और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही नलकूप के संचालन के साथ क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक बेहतर एवं स्थायी रूप से सुनिश्चित हो जाएगी।



Post A Comment: