रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: विदेश से एमबीबीएस करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अनूपशहर रोड अलीगढ़ स्थित "तनीशा ग्रूप ऑफ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड" एवं "मेड-एक्स एजुकेशन" के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष मार्गदर्शन सेमिनार का सफल आयोजन किया गया

इस सेमिनार में अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक छात्रों तथा अभिभावकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विदेश की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज,पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया, बजट,स्कॉलरशिप और नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।छात्रों के मन में विदेश में पढ़ाई को लेकर उठने वाली शंकाओं और भ्रांतियों का मौके पर ही समाधान किया गया। 

इस दौरान तनीशा ग्रूप ऑफ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आरिफ अली खान ने बताया कि सही जानकारी के अभाव में अक्सर बच्चे गलत विकल्प चुन लेते हैं,इसलिए इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारदर्शी और सही मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले सभी छात्रों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। मेड-एक्स एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ असद आजमी ने मुख्य अतिथि डॉ मरीयम फातिमा,डॉ वसी बेग एवं सिटी बिल्डर एंड डेवलपर जिया उर  रहमान को उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

Share To:

Post A Comment: