रिपोर्टर रविन्द्र शर्मा 

अलीगढ़ महानगर: थाना गांधी पार्क क्षेत्र में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरो पर चलाया जा रहा है। आज  नगर निगम द्वारा मामू भांजा में अतिक्रमण हटाने का निरीक्षण कर लोगो से अतिक्रमण हटाने की अपील की और दुकान स्वामियों को अपनी सीमा में रहने की हिदायत दी गई है। जर्जर सड़क से राहगीर एवं स्थानीय लोग परेशान।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक सोमवार  27 जुलाई को  मामू भांजा निवासी दुकान स्वामी  शिवम ने बताया कि अनुबंध ठेकेदार द्वारा क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन डलवाई गई थी। परन्तु टूटू फूटी पड़ी सड़क को एक माह से अधिक हो गया। लेकिन जर्जर सड़क की आज तक मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। जिससे स्थानीय एवं राहगीर को आनेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। मगर इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं। तथा इस बाजार में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चला गया। दुकान स्वामियों से अतिक्रमण न करने की अपील की। तथा अपनी सीमा में रहने की हिदायत भी दी गई। इस दौरान नगर निगम सफाई कर्मचारियो ने कूड़े कचरे से भरी पड़ी नालियों से उठ रही  दुर्गंध से लोग परेशान थे। शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में कीचड़ को निकलवा कर सफाई व्यवस्था कराई। इस मौके पर  क्षेत्र के दुकान स्वामी लक्की, बजरंग इलेक्ट्रॉनिक, राघव फैन, सोनी ब्रदर्स इलेक्ट्रॉनिक,गुरुनानक रेडियो,जय दुर्गे स्वीट्स हाउस,

शिवम मोबाइल रिपेयरिंग, गिर्राज इलेक्ट्रॉनिक, सिंहल इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य की नगर आयुक्त का  धन्यवाद दिया है।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: