रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ जनपद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु तीन थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र बदले,थाना देहली गेट प्रभारी अंकित सिंह बनाए गए।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने स्पेक्टर सुशील कुमार योगी को रिजर्व पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर प्रभारी निरीक्षक थाना छर्रा का चार्ज सौंपा है। ज्ञात रहे कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार। रविवार को कावड़ यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने इगलास थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

 परंतु उप निरीक्षक अंकित सिंह को छर्रा थाने से  हटाकर उन्हें देहली गेट का नवागत थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां पर तैनात उप निरीक्षक ईश्वर सिंह को नवागत थाना प्रभारी इगलास बनाए गए हैं। रविवार रात को कावड़ यात्रा के दौरान इगलास थाना प्रभारी को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: