अलीगढ़ जनपद समेत देशभर गुरुवार मैं 31 अक्टूबर 2024, के दिन दिवाली पर्व त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाई जाती है और वंदनवार भी लगाया जाता है। घर को खूबसूरत दिखाने के लिए लोग हर जतन करते है। ऐसे में इस खास पर्व पर अपनों को बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश भी भेजते है। तथा मिष्ठान व बर्तन,कपड़ा यदि भी भेट करते हैं।
यह त्योहार स्वच्छता का प्रतीक भी है।
यह त्योहार हमें यह भी सिखाता है कि हमें अपने जीवन में सत्य और ज्ञान के प्रकाश को जलाए रखना चाहिए, ताकि अज्ञानता और अधर्म का अंधकार दूर हो सके। दीये की यह रोशनी हमारे भीतर की अच्छाइयों का भी प्रतीक है, जिसे हमें हर समय जलाए रखना चाहिए। दीपावली पर घर की सफाई विशेष महत्व है। इस पर्व को लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
संध्या के उपरांत से ही लोग आतिश बाजी जला कर रंग बिरंगी रोशनी का भरपूर आनंद लेते हैं, इस दौरान बच्चे यह देख कर बहुत प्रशन होते हैं।
आपको बता दें की दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है:
पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर खत्म होगी.
दीपावली त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को मनाया जाता है।
दीपावली की पूजा शाम के समय यानी प्रदोष काल में की जाती है।
धर्मशास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, दीपावली की पूजा में प्रदोष काल और महानिशिथ काल का विशेष महत्व है।
Post A Comment: