जनपद अलीगढ़ सिविल कोर्ट: हाई कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांफर के बाद, जिला जज ने कोर्ट में फेर बदल किया है।
जानकारी के अनुसार एडीजे प्रथम संजीव कुमार सिंह को बांदा भेजा गया है। इसी कड़ी में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज अग्रवाल को जौनपुर ट्रांसफर किया है। लखीमपुर से एडीजे रणधीर सिंह परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश का पदभार सौप है।
एडीजे सुभाष चंद्र को एडीजे प्रथम बनाया है। राकेश वशिष्ठ को एडीजे (एससी-एसटी एक्ट) के पद पर तैनाती दी है। प्रवीण कुमार पांडे को एडीजे तृतीय बनाया गया है। संजय यादव को एडीजे(इसी एक्ट के पद तैनात किया है। ऋषि कुमार को एडीजे (गैंगस्टर एक्ट) के पद पर नव तैनाती दी गई हैं। अभिषेक बगड़िया को एडीजे ( एनडीपीएस एक्ट) पर नियुक्त किया है। एडीजे पारुल अत्री को एडीजे द्वितीय का पदभार सौप है।
Post A Comment: