अलीगढ़ महानगर 23 दिसम्बर 2024: भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी श्री चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक श्री अनिल पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता आर0पी0 सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिलाधिकारी विशाख जी0 समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत किसान दिवस एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने किसान सम्मान दिवस में मा0 पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि मोदी जी ने चौधरी साहब को भारत रत्न देकर देश भर के किसान बन्धुओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। चौधरी साहब इस सम्मान के वास्तविक रूप से अधिकारी हैं वह भारत माता के सच्चे सपूत हैं। योगी जी के नेतृत्व में अब किसान और महिलाएं सुरक्षित हैं। पंचायत सचिवालय के माध्यम से गॉव और किसानों की समस्याओं का समाधान गॉव में ही हो रहा है। महिलाएं सशक्त हुई हैं और कृषि क्षेत्र में भी पुरूषों के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। ड्रोन दीदी अभियान और महिला स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए हैं।
मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने चौधरी साहब को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने कृषि में सुधार के साथ-साथ भूमि सुधार पर भी कार्य किया। कृषि के कानून लागू कर पैमाइश कराकर खसरा-खतौनी स्पष्ट कराए। उन्होंने राजस्व विभाग में भी आमूलचूल परिवर्तन किया और पारदर्शिता लाने की व्यवस्था लागू की और आजादी के बाद किसानों को एक सम्बल मिला। मोदी जी द्वारा भी चौधरी साहब के समान ही राजस्व वादों को कम से कमतर करने के लिए स्वामित्व योजना एवं खतौनियों के डिजिटाइजेशन पर धरातल पर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान बन्धु अपनी आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं जो प्रगतिशील किसान प्रयोगधर्मी हैं उन्होंने खेती किसानी के साथ मत्स्य पालन, पुष्प उत्पादन एवं अन्य माध्यमों से अपनी आय दोगुने से चार गुना तक बढ़ाई है। उन्होंने किसानों से मौसम अनुकूल खेती करने का आव्हान करते हुए कहा कि कुछ किसान बन्धु मई-जून में धान रोपित करते हैं जोकि गलत है, इससे जल स्तर प्रभावित होता है। प्राकृतिक और परंपरागत खेती करें।
मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि किसान अलग हटकर खेती करें। जबसे किसानों ने तकनीक और नवाचार को अपनाया है फसल गुणवत्ता के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।
Post A Comment: