पीड़ित व्यक्ति संदीप 

अलीगढ़ महानगर: कस्बा खैर कोतवाली क्षेत्र के एक पीड़ित व्यक्ति संदीप ने कलम की ताकत के अध्यक्ष समेत दो पर 31 हजार रूपए पुलिस के नाम से लेने का आरोप लगाया है। रूपये बापिस मांगने पर आरोपी दे रहे हैं धमकी। इस मामले में एसएसपी से की शिकायत 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन 

 मिले समाचार के अनुसार कस्बा खैर निवासी संदीप ने मीडिया को बताया कि कलम की ताकत में पंद्रह सौ रुपए लेकर एक साल पूर्व जोड़ा गया था। इसी बीच एक मामले को पुलिस से शॉट आउट कराने के नाम से मुझसे कलम की ताकत संगठन के (संस्थापक /अध्यक्ष) कुमर आरिफ अली व गुलाव ने 31 हजार रुपए अवैध रूप से ले लिए। परंतु आज तक कोई कार्य भी नहीं कराया गया, तो उक्त व्यक्ति ने कुमार आरिफ अली से अपने रुपए वापिस मांगे तो उन्होंने धमकी देते हुए रूपये देने से मना कर उक्त व्यक्ति को भगा दिया। इस मामले की पीड़ित संदीप ने एसएसपी नीरज कुमार जादौन के कार्यालय में पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर,रुपए वापिस दिखाने की गुहार लगाई है। 

यह भी सुनने में आया है कि हाल ही में पुलिस ने छापा मारकर  सारसौल स्थित योयो होटल से कलम की ताकत के दो व्यक्ति सहित दर्जन भर महिलाए भी पकड़ी थी। दोनों व्यक्ति इन होटलों में अवैध रूप से चकला चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया था।

Share To:

Post A Comment: