जनपद अलीगढ़ / यूपी में: आज तेज हवाओ के चलते हाड़ कंपाने वाली सर्दी,मौसम ठंड का सिलसिला जारी है। हालांकि बीते कई दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप कभी मौसम बिल्कुल साफ हो नजर दिखाई दे रहा है। 

दिन के समय अभी मौसम में ज्यादा कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।  के आज रविवार को तेज हवाओ के चलते ठंड का प्रकोप जारी है।

जानकारी के मुताबिक आज 29 एवं 30 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना

घने कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता कम होने की आशंका

न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। बीते दो दिनों से प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा था। 

इस दौरान शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब ये सिलसिला थम गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक यूपी में मौसम साफ रहने वाला है।

इधर रविवार को प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, आगरा,बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, गाजियाबाद, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कानपुर, व जनपद बलरामपुर में घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। साथ ही श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में भी घना कोहरा छा सकता है।

अलीगढ़ नगर निगम ने आज ठंड के उपरांत जगह जगह जलवाएं अलाव, लोगो की ठंड से मिली राहत 

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर बुलंदशहर, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में घना कोहरा छा सकता है। वहीं इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छा जाने की संभावना बनी रहेगी ।

यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है।

Share To:

Post A Comment: