रिपोर्टर आकाश कुमार
अलीगढ़ जनपद 26 अप्रैल मार्च 2025 : जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में शनिवार को न्यायालयों में लम्बित विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत लम्बित शमनीय दाण्डिक मामलों एवं आपराधिक शमनीय वादों (पेटी ऑफेंस) मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों में किया गया। विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता के आधार पर कुल 1258 मामलो का निस्तारण किया गया।
अपर जिला जज, पूर्णकालीन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में संजय कुमार यादव-प्रथम, विशेष न्यायाधीश(ई.सी.एक्ट) ने विद्युत अधिनियम के 54 शमनीय दाण्डिक वादों का निस्तारण कर 29 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, शिवम कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आपराधिक शमनीय (पेटी ऑफेंस) के 649 वादों का निस्तारण करके 7400 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, गजेन्द्र सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 ने 103 वादों का निस्तारण करके रूपया 5000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, श्रीमती संगीता-प्रथम, सविल जज(सी.डि)/एसीजेएम अतरौली ने 20 वादों का निस्तारण करके 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, शिवांग सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलव, ने 56 वादो का निस्तारण करके 2840 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, श्रीमती कृति सिंह अपर सिविल जज(सी.डि)/एसीजेएम कोर्ट संख्या-01, ने 111 वादो का निस्तारण करके 110 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया। सुश्री यशस्वी सिंह अपर सिविल जज(जू.डि) कोर्ट संख्या-01, ने 10 वादो का निस्तारण किया, सुश्री सौम्या मिश्रा- द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 ने 12 वादों का निस्तारण करके 100 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, विजय चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-03 ने 23 वादों का निस्तारण करके 50 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया, श्रीमती महिमा सिंह अपर सिविल जज(जू.डि) कोर्ट संख्या-02 ने 10 वादों का निस्तारण किया, मोहित निरवाल न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गभाना ने 30 वादों का निस्तारण किया, आशुतोष वर्मा अपर सिविल जज(जू.डि) कोर्ट संख्या-03 ने 11 वादों का निस्तारण किया, आशीष सिंह सिविल जज(जू.डि)एफ.टीसी कोर्ट संख्या-02, ने 102 वादों का निस्तारण किया गया, रामकिशन शर्मा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-01 ने 67 वादों का निस्तारण करके 12900 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया।
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में कुल 1258 मामलों का निस्तारण करके 57600 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। विशेष लोक अदालत के अवसर पर सोहन लाल वरिष्ठ लिपिक, लालबाबू पटेल आशुलिपिक, ऋषिकुमार कनिष्ठ लिपिक, राहुल कुमार, बृजेश कुमार, अरूणी सिंह, नरसिंह व सुशान्त कुमार सिंह उपस्थित रहे।
Post A Comment: