नवागत  मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार

                   रिपोर्टर आकाश कुमार 

अलीगढ़ महानगर 29 अक्टूबर 2025: मूल रूप से हरदोई जिले की निवासी योगेन्द्र कुमार ने जिले के विकास के मुखिया के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। श्री कुमार वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

श्री कुमार ने प्रमुख रूप से झांसी, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर जिलों में अपनी प्रशासनिक सेवाएँ प्रदान कर चुके हैं। आप लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक हैं।

नवागत मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने कि डीएम संजीव रंजन मुलाकात,

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाते हुए जिले के विकास को गति देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन की भावना के अनुरूप कार्य करना उनका लक्ष्य रहेगा।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: